पंजाबी एक्ट्रैस के पिता पर जानलेवा हमला
Punjab ujala news : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोगा में पंजाबी एक्ट्रिस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई हैं। घटना मोगा के कोटइसे खां की बताई जा रही है, जहां पर तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज पर फायरिंग हुई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जानकारी अनुसार मशहूर एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता डॉ. अनिल कंबोज पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है। यह वारदात मोगा के कस्बा कोटइसे खां में उस वक्त हुई, जब डॉ. कंबोज अपने क्लीनिक में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कुछ अज्ञात हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। डॉ. कंबोज को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गयापुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
