Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • जालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा

जालंधर में रूह कंपा देने वाला हादसा

Punjab ujala news : जालंधर में हुए भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेरियां के गांव सिंघपुरा निवासी हरजीत सिंह पुत्र जगीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। चालक शादीशुदा था और उसके छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। घटना की जांच के लिए भोगपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पचरंगा चौकी से मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कैंटर चालक हरजीत दसूहा की तरफ जा रहा था। हरजीत कैंटर को लेकर मुकेरियां स्थित सीके ट्रेडिंग कंपनी में जा रहा था। वह जालंधर से जा रहा था। जब उसका कैंटर भोगपुर के पचरंगा के पास पहुंचा तो उसका कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया और बाद में पलट गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।