Search for:
  • Home/
  • Health/
  • फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा

Punjab ujala news : महानगर में कोरोना के मरीजों का सामने आना जारी है। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना के 7 नए मरीज सामने आए हैं, जिससे अब तक सामने आए मरीजों की संख्या 80 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें से 16 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 57 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।