Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • रमन अरोड़ा मामले में बड़ी अपडेट

रमन अरोड़ा मामले में बड़ी अपडेट

Punjab ujala news : भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के रिश्तेदार राज कुमार मदान उर्फ राजू मदान ने आज अपने वकील के माध्यम से अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की है। इस अर्जी पर माननीय एडीशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की अदालत ने 17 जून को सुनवाई की तारीख तय की है।यहां उल्लेखनीय है कि इस मामले में विजिलेंस पुलिस ने राज कुमार मदान उर्फ राजू मदान को भी नामजद किया हुआ है। बता दें कि जालंधर सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा पर विजीलैंस ने भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत शिकंजा कसा है तथा वहीं रमन अरोड़ा से जुड़े उनके कई करीबियों को भी निशाने पर लिया है तथा आए दिन उन पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही हैं।