Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर में बेअदबी की बड़ी घटना

जालंधर के प्रसिद्ध मंदिर में बेअदबी की बड़ी घटना

पंजाब में धार्मिक स्थानों पर बेअबदी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसी ही एक बड़ी घटना जालंधर से सामने आई है, जहां प्रसिद्ध मंदिर में घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव भोजोबल स्थित शनि देव महाराज की प्रतिमा को खंडित किया गया है। दरअसल कुछ शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में भगवान की मूर्तियों को खंडित कर बेअदबी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद इलाके के लोगों में रोष पनप गया है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को सूचित कर दिया गया है तथा पुलिस अपने तरीके से घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।