Search for:
  • Home/
  • International/
  • 30 हजार लोगों को डिपोर्ट करेगा Canada

30 हजार लोगों को डिपोर्ट करेगा Canada

Punjab ujala news : पंजाबियों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है। अमेरिका के बाद अब कनाडा में भी अवैध अप्रवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, कनाडा में भी अब अप्रवासियों को डिपोर्ट किए जाने की सूचना मिली है। कनाडा बॉर्डर सेवा एजेंसी ने देशभर में ऐसे लोगों को डिपोर्ट करना शुरू करेगी, जिनके वीजा की अवधि समाप्त हो गई है या जिनकी शरण याचिका खारिज हो गई है।

एजेंसी ने अब तक 30 हजार से ज्यादा डिपोर्ट वारंट जारी किए हैं, जिनमें अवैध रूप से रह रहे या जिनका आपराधिक रिकॉर्ड आदि शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें बड़ी संख्या में पंजाबी मूल के लोग शामिल है। इसके चलते लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी मूल के ऐसे कई युवा हैं, जिनके वर्क परमिट की अवधि समाप्त हो गई है और वे अवैध रूप से कनाडा में रह रहे हैं। ये एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई 3 तरह के लोगों के खिलाफ की जाएगी, जिनमें राजनीतिक शरण आवेदन खारिज हो गए हैं, अवैध रूप से कनाडा में रह रहे हैं और जिनका अपराधों से कोई न कोई संबंध रहा है।