Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • MLA रमन अरोड़ा की लीक हुई ऑडियो

MLA रमन अरोड़ा की लीक हुई ऑडियो

Punjab ujala news : आटारी बाजार की दुकानों के निर्माण कार्य को लेकर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा ली लाखों की रिश्वत की ऑडियो काॅल लीक हो गई है। 41 सैंकेंड की ऑडियो में रमन अरोड़ा ने सामान (पैसों) समय पर न आने का हवाला देते सुनाई दे रहे हैं। आटारी बाजार के दुकान मालिक ने कुल दो ऑडियो माननीय अदालत में पेश की हुई है और इसी के साथ साथ 164 के बयान भी दर्ज करवाए हैं।

इसके अलावा अब रमन अरोड़ा के गुड़मंडी के किस्से भी सामने आ रहे हैं। केंद्र सरकार ने जब प्लास्टिक के लिफाफे बैन करने के आदेश जारी किए थे तो रमन अरोड़ा ने समय भांपते हुए गुड़ मंडी में जितने भी दुकानदार थे, उनका ट्रैप लगा लिया। पहले तो गुपचुप तरीके से वहां रेड करके सभी दुकानदारों से लाखों रुपयों की डील करके उन्हें छुड़वा लिया और बाद में प्रति माह पैसे देने की बात करके उनसे सैटिंग कर ली। उन्हें भी भरोसा दिया कि अगर कोई रेड करने आया तो वह संभाल लेंगे। इस तरह की बातें सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि रमन अरोड़ा ने किसी भी फील्ड के कारोबारी को नहीं बक्शा।