सुबह-सुबह इस इलाके में मचा हड़कंप
Punjab ujala news : जिले में सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगा दी गई। मलोट-फाजिल्का रोड पर इस्लामवाला गांव में आज सुबह 9 बजे एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। महिला साथ लगते गांव की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 22-23 साल बताई जा रही है। महिला स्कूटी पर नहर के पास आई और उसका पति भी उसके पीछे-पीछे आया। महिला ने तुरंत नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान रोड सेफ्टी फोर्स के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
