पंजाब में मानसून को लेकर आई बड़ी Update
Punjab ujala news : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी कि यहां 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और बारिश की भी संभावना है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर शामिल है।मानसून को लेकर बड़ा अपडेट
इसी बीच पंजाब में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आमतौर पर मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब में पहुंचता है पर मौसम विभाग द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पंजाब में मानसून जल्दी पहुंच जाएगा। कहा जा रहा है कि इस बार मानसून 25 जून से पहले पंजाब आ सकता है।
