सिद्ध मूसेवाला के पिता ने किया राजनीति में कदम रखने का ऐलान
Punjab ujala news : मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा उन्होंने एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में की। बलकौर सिंह ने बताया कि वे अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की विरासत को आगे बढ़ाने और उनके लिए न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में आ रहे हैं।
बलकौर सिंह ने अपने बयान में कहा, ‘मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की बात उठा सकते हैं।’ उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसा और कहा कि मुख्यमंत्री की हर बात गलत साबित होती है। वे चुनाव के वक्त जीतने के लिए कई तरह के वादे करते हैं। उन्होंने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावों पर कहा कि उन्हें उस पर कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं क्योंकि मुख्यमंत्री के हर दावे में धोखा निकला है।यह घोषणा सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले आई है, जिससे उनके समर्थकों में नई उम्मीद जगी है। हालांकि बलकौर सिंह ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वे किस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।
