Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • केंद्र के फैसले के बाद अटारी वाघा बार्डर सील

केंद्र के फैसले के बाद अटारी वाघा बार्डर सील

Punjab ujala news : पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए है। भारत ने सिंधु जल समझौते स्थगित कर दिया है,  पाक नागरिकों से  48 घंटे के अंदर भारत छोड़ देने के लिए कहा गया है, साथ ही अटारी बॉर्डर बंद करने का ऐलान किया गया है। वहीं इस कदम के बाद अटारी वाघा बार्डर को सील कर दिया गया है। मौके पर भारी सेना बल तैनात हैइस सख्ती का असर अब पर्यटकों पर भी साफ नज़र आने लगा है। महाराष्ट्र से अमृतसर घूमने आए पर्यटक जब वाघा बॉर्डर पहुंचे तो उन्हें बीएसएफ द्वारा बॉर्डर बंद किए जाने की जानकारी मिली, जिससे वे निराश हो गए। मीडिया से बात करते हुए पर्यटकों ने कहा कि वे खासतौर पर वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने आए थे, लेकिन बॉर्डर सील होने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ा।