जालंधर के इन इलाकों में आज लगेगा लंबा Power Cut
66 के.वी. सर्जिकल सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. विदेश संचार, कनाल, बस्ती पीरदाद फीडरों की बिजली सप्लाई 17 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इसके चलते उक्त फीडरों के अन्तर्गत आते हरबंस नगर, जे.पी. नगर, विरदी कालोनी, अंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, दिलबाग नगर, बस्ती दानिशमंदां, शेर सिंह कालोनी, न्यू रसीला नगर, सन सिटी, पारस एस्टेट, नाहला पिंड, रोज गार्डन व आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
