जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम
PUNJAB UJALA NEWS
जालंधरः अपने ही प्रशासन के खिलाफ सड़क पर लिटा पुलिस कर्मी, किया हाईवे जाम
जालंधर, भोगपुर इलाके में एक पुलिस के होमगार्ड के जवान की ओर से अपने ही प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस होमगार्ड द्वारा हाईवे को जाम किया गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पहले उसके द्वारा एक मामले में एक युवक को पकड़कर भोगपुर के थाना में ले जाया गया था। आज जब उस युवक के बारे में होमगार्ड के द्वारा अधिकारियों से पूछा गया तो अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
जिसके कारण उसने पठानकोट हाईवे मार्ग को प्रदर्शन कर जाम कर दिया। इस मामले में थाना भोगपुर के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि उक्त होमगार्ड के जवान के द्वारा कुछ दिन पहले एक झगड़े के मामले में एक युवक को थाने लाया गया था लेकिन उस मामले में उक्त युवक के द्वारा अदालत में बेल लगा दी और बेल मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
