Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में सस्ता हुआ Petrol-Diesel

पंजाब में सस्ता हुआ Petrol-Diesel

Punjab ujala news : वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सरकारी तेल कंपनियों ने तेल की कीमतें कम कर दी हैं। इसके बाद पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों में तेल की कीमतें कम हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार पंजाब में पेट्रोल और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है। इसके बाद अब पेट्रोल 97.47 रुपए और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे घटकर 94.96 रुपये और डीजल 20 पैसे घटकर 87.82 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इस कारण लोगों को कुछ राहत मिली है।