पंचतत्व में विलीन हुईं Hans Raj Hans की पत्नी
Punjab ujala news : सूफी गायक और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद पद्मश्री हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर को आज अंतिम विदाई दी गई। रेशम कौर का अंतिम संस्कार हंस राज हंस के पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। इस मौके पर क्रिकेट जगत से शिखर धवन समेत बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही रेशमा कौर ने कल जालंधर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके पति राज गायक हंस राज हंस और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
