पंजाब में जोरदार धमाका!
Punjab ujala news : बटाला के इमली मोहल्ले में उस समय दहशत फैल गई जब स्कूटी पर आए अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोई चीज फेंककर धमाका कर दिया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि किसी भी जानी नुक्सान से बचाव रहा। धमाके की आवाज सुनकर पूरे इलाके के लोग सड़कों पर आ गए. इस मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्कूटी पर एक शख्स मुंह बांधे हुए आया और उसने कुछ फेंक दिया, जिससे धमाका हो गया। इसी मोहल्ले के अधिवक्ता चंदन ने बताया कि हमारा घर गली के अंदर है, धमाके की आवाज काफी तेज थी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
