Manipur में सुरक्षा बलों ने 48 घंटे के अंदर 15 उग्रवादी किए गिरफ्तार
Punjab ujala news : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के भीतर 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उग्रवादी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने अलग-अलग जगहों पर ऑपरेशन चलाकर इनको पकड़ा।
8 मार्च: चार उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल वेस्ट के लैंगोल टाइप-II इलाके से यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (UPPK) के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किए गए। तेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास से कांग्लेई याओल कन्ना लुप (KYKL) संगठन के एक उग्रवादी को पकड़ा गया।
9 मार्च: 11 और उग्रवादी गिरफ्तार
: इंफाल ईस्ट जिले से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर की एक महिला सदस्य गिरफ्तार हुई।
: इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट में दो अलग-अलग ऑपरेशन में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (PREPAK-Pro) के 5 उग्रवादी पकड़े गए।
