Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में NRI लड़की से रेप

जालंधर में NRI लड़की से रेप

Punjab ujala news : जालंधर में 14 साल की एनआरआई लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप करने के आरोप में सिटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिस युवक पर ये आरोप लगे हैं, उसके घर पर पुलिस ने छापेमारी भी की, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है, जांच के बाद पुलिस केस दर्ज करेगी।

आरोपी लड़की को नशीले पदार्थ का लालच देकर पास बुलाता था

बाबा मोहन दास नगर में रहने वाले एनआरआई परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- आरोपी युवक ने पहले लड़की को नशीले पदार्थ का सेवन कराया और फिर खुद भी नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। नशे के नशे में आरोपी ने लड़की के साथ गलत काम किया। आरोपी लड़की को नशीले पदार्थ का लालच देकर अपने पास बुलाता था और उसके साथ गलत काम करता था।

जब परिवार को इस बात का पता चला तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी भी बाबा मोहन दास नगर का ही रहने वाला है। लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। जिसके बाद आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।