Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Punjab ujala news : क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और बदमाशों में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव चूड़चक्क नजदीक आते जैतोवाल के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हादसे में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।मिली जानकारी के अनुसार बदमाश गुरदीप सिंह माना से असलहे की रिकवरी के लिए उसे निशानदेही पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान उसने घटना स्थल पर पुलिस के ऊपर 2 राउंड फायर कर दिए गए। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 राउंड फायर किए। घटना में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया।