Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में फिर बदला मौसम

पंजाब में फिर बदला मौसम

Punjab ujala news : पंजाब में देर रात से हो रही बारिश से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रात से कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड फिर बढ़ गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में औसत तापमान 1.1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।विभाग के अनुसार आज राज्य के जिला पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, चंडीगढ़ में भी काफी दिनों से बारिश ना होने के बाद 19 और 20 को बारिश के आसार बन रहे थे।