Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • Weather : पंजाब के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Weather : पंजाब के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट

Punjab ujala news : पंजाब में आज (सोमवार) कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं।

अमृतसर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 10 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- सुबह के समय धुंध रहेगी। उसके बाद आसमान में बादल छाने व बारिश का अनुमान है। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।