Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा फैसला

पंजाब सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा फैसला

Punjab ujala news : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कपूरथला जिले के कांझला में लड़कियों के लिए सेंटर फॉर इम्प्लीमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पॉइंट) कैंप पंजाब सरकार द्वारा खुलने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कैंप पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में पंजाब की लड़कियों के लिए माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर में एनडीए प्रिपरेटरी विंग की स्थापना करके एक और बड़ा फैसला लिया है। इस संगठन ने पंजाब की लड़कियों को कमीशन अधिकारी के रूप में रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए बहुत प्रोत्साहित किया है।