आज केंद्र सरकार का विरोध करेंगे कांग्रेसी
Punjab ujala news : विधानसभा के अंदर हल्ला बोल, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल…भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता विधानसभा कूच करने की तैयारी में हैं। संभल, बहराइच, बिजली निजीकरण जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 18 तारीख को विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। नेताओं और कार्यकर्ताओं को लखनऊ आने के लिए बाकायदा पत्र जारी किया गया था। भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय से विधानसभा जाने वाले तीनों रास्तों को ब्लॉक कर दिया गया है।
