जानिए पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
Punjab ujala news : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ अब गंभीर रूप ले चुका है. इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) चेन्नई के अनुसार, चक्रवात फंगल के शनिवार दोपहर को चेन्नई के पास पहुंचने की संभावना है। इस बीच, सरकार ने एक सलाह जारी की है, स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है और मछुआरों को घर पर रहने के लिए कहा है क्योंकि चक्रवात के पुडुचेरी के करीब पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की है.
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सप्ताह के अंत में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इस लिहाज से पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है. पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना है और इसका असर पंजाब के मौसम पर भी दिखेगा.
