Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब में ‘आप’ का बोलबाला, 3 सीटों पर चल रही आगे

पंजाब में ‘आप’ का बोलबाला, 3 सीटों पर चल रही आगे

Punjab ujala news : 14 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में पंजाब की 4 विधानसभा सीटों के नाम भी शामिल हैं। पंजाब की बरनाला, चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्द़बाहा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुए थे। तो आइए देखते हैं इन सीटों पर किस पार्टी के प्रत्याशी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

लाइव अपडेट

  • डेरा बाबा नानक सीट से आम आदमी पार्टी के नेता गुरदीप सिंह रंधावा ने जीत का परचम फहराया है।
  • पंजाब की बरनाला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लन ने जीत हासिल की है।
  • पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यलय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। सभी ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशियां मना रहे हैं।
  • डेरा बाबा नानक सीट पर सातवें राउंड की मतगणना भी पूरी हो चुकी है। इस सीट पर जतिंदर कौर रंधावा की लीड कम हो गई है।
  • पंजाब की छब्बेवाल सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इशांक ने 10,000 से ज्यादा मतों से बढ़त बना रखी है।
सीटआगेपार्टी
बरनालाकुलदीप सिंह ढिल्लन कांग्रेस
चब्बेवालडॉक्टर इशांक कुमार AAP
डेरा बाबा नानक गुरदीप सिंह रंधावा AAP
गिद्दड़बाहाहरदीप सिंह डिंपी ढिल्लनAAP